रायपुर

मेवाड़ी दिगम्बर जैन समाज का स्नेह सम्मेलन 30 को
28-Jul-2023 4:11 PM
मेवाड़ी दिगम्बर  जैन समाज का स्नेह सम्मेलन 30 को

रायपुर, 28 जुलाई। रायपुर में निवासरत मेवाड़ी दिगम्बर जैन सदस्यों द्वारा मेवाड़ी दिगम्बर जैन सदस्यों का स्नेह सम्मलेन एवं वरिष्ठ सम्मान समारोह का आयोजन प्रथम बार किया जा रहा है। मेवाड़ी समाज के अध्यक्ष यशवंत जैन ने बताया कि  सम्मलेन का उद्देश्य समाज के सभी सदस्य जो की कई वर्षो सें राजधानी रायपुर में निवासरत लोगों को  एकता के सूत्र मे बांधना है। यह कार्यक्रम 30 जुलाई रविवार को वृन्दावन हाल सिविल लाइन में शाम 5 बजे आयोजित किया जाएगा। सर्वप्रथम मंगलाचरण सें कार्यक्रम की शुरुवात की जाएगी तत्पश्चात विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के अन्त में समाज के वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान का कार्यक्रम भी रखा गया है। 


अन्य पोस्ट