रायपुर

बुजुर्ग से चैनस्नेचिंग
28-Jul-2023 4:10 PM
बुजुर्ग से चैनस्नेचिंग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 जुलाई। 
डीडी नगर थाना क्षेत्र में इवनिंग वॉक पर  निकले बुजुर्ग लूट हो गई। लुटेरों ने अपना शिकार बनाया और झपट्टा मारकर सोने की चेन लूटकर भाग गए । लूटेरा का कुछ दूर पीछा करने का प्रयास किया लेकिन भाग निकले। घटना मंगलवार शाम की है। 

घटना की जानकरी मिलते ही पुलिस अब इस मामले में अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। लूटेरा ने बुजुर्ग को अपना शिकार बनाया और सोने की चैन लेकर भाग गए । बुजुर्ग की आवाज सुनकर आसपास के लोग इक_ा हुए लेकिन तब तक लुटेरा गायब हो चुका था। पुलिस ने 25 जुलाई की इस घटना के 2 दिन बाद जांच के बाद केस दर्ज किया है। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। राजकुमार जैन ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह रोज की तरह 25 जुलाई को टहलने निकले थे। तभी पीछे से एक लुटेरा आया और उसके गले से 3 तोला की सोने की लूट कर भाग निकला। पुलिस ने मामले की जांच कर दो दिन बाद अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज किया। 

पूछताछ के आधार पर पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही है। राजधानी में चैन स्नैचिंग की यह तीसरी घटना है। इससे पहले शंकर नगर और फाफाडीह में भी लूट की वारदात हुई थी। इस घटना में लुटेरे बाइक पर सवार होकर आए थे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरा फुटेज को खंगाल अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही है। 


अन्य पोस्ट