रायपुर

इस माह के वेतन में 5 फीसदी डीए, और इंक्रीमेंट
28-Jul-2023 4:05 PM
इस माह के वेतन  में 5 फीसदी  डीए, और इंक्रीमेंट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 जुलाई।
राज्य शासन के पांच लाख  अधिकारी कर्मचारियों के लिए यह खबर है। वित्त एवं लेखा शाखा ने मंत्रालय संवर्ग को  1 अगस्त को देय वेतन बिल पास कर दिया है । इसमें कर्मचारियों के मासिक वेतन के साथ 5त्न डीए और वेतन वृध्दि (इंक्रीमेंट) को जोडक़र  जुलाई का 1 अगस्त को देय वेतन बनाया है। दैनिक छत्तीसगढ़ ने पिछले दिनों यह खबर दी थी कि इस माह के वेतन के साथ अनुपूरक बजट में सीएम की घोषणाएं शामिल नहीं की जा रहीं हैं।  अनुपूरक बजट में सीएम बघेल ने 4त्न डीए, और 9त्न  एचआरए देने की घोषणा की थी। इसी तरह से पंचायत कर्मचारियों, संविदा कर्मियों होमगार्ड्स के वेतन-भत्तो में भी बढ़ोतरी की घोषणा की गई थी। अभी इन्हें जुलाई में देने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है । वैसे कल एक दिन वर्किंग के हैं उसके बाद दो दिन का अवकाश रहेगा।31 जुलाई को तो सेलरी कर्मियों के खाते में क्रेडिट कर दिया जाएगा।

कोषालय के अधिकारियों ने बताया कि अभी अनुपूरक बजट के दौरान घोषित डीए या अन्य वृद्धियों के आदेश वित्त विभाग से जारी नहीं हुए है, इसलिए इस माह केवल 5त्न डीए और सालाना  इंक्रीमेंट जोडक़र वेतन बनाया गया है। इधर कर्मचारी संघ के पूर्व प्रांताध्यक्ष विजय झा ने कहा कि 4त्न डीए और एचआरए वृद्धि के आदेश जारी करने पर वर्षों से छले जा रहे कर्मचारियों को कुछ और फायदा होता लेकिन सरकार ने इसमें भी कांटा मार दिया है । जबकि सरकार को कोई अतिरिक्त बोझ नहीं उठाना पड़ता ।क्योकिं 9त्न एचआरए तो बिना एरियर्स के देय तिथि से दिया जाना है। 

वृद्धि एक नजर में 
भृत्य संवर्ग —- 20000
सहायक ग्रेड-2 ,3 —- 2000-25000
सहायक ग्रेड-1 —- 3000-33800
डिप्टी कलेक्टर —- 3500-40000

 


अन्य पोस्ट