रायपुर
उमाठे स्कूल में प्रवेशोत्सव, छात्राओं को साईकिलें वितरित
27-Jul-2023 9:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 जुलाई। पी. जी. उमाठे शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल शान्ति नगर में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। महापौर एजाज ढेबर ने विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा, वार्ड पार्षद कामरान अंसारी शामिल हिए। सभी विद्यार्थियों का स्कूल प्रबंधन की ओर से तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया।इस अवसर पर विद्यार्थियों को सरस्वती योजना के तहत साईकलें, पुस्तकें एवं कापियाँ सहित गणवेश वितरित किया। उन्होने प्राचार्य सहित सभी शिक्षक - शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों को नवीन सत्र प्रारम्भ होने एवं उसमें श्रेष्ठ सफलता एवं नया गौरव प्राप्त करने हेतु अपनी शुभकामनाएं दीं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे