रायपुर

कम से कम झूठ बोलने में कांग्रेस एक राय हों-चंदेल
27-Jul-2023 9:49 PM
कम से कम झूठ बोलने में कांग्रेस एक राय हों-चंदेल

रायपुर, 27 जुलाई। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा है कि कांग्रेस में कार्य करने या सच बोलने में कभी एक राय तो रही नहीं। अब अंतर्कलह  इतनी बढ़ गई है कि झूठ बोलने में भी इनमें  सामंजस्य नहीं है। चंदेल ने कहा है कि कल कांग्रेस ने प्रेस वार्ता लेकर बताया उन्होंने जन घोषणा पत्र के 36 में से 34 वादे पूरे कर दिए हैं। अभी कुछ दिनों पहले विधानसभा सत्र के दौरान एक पत्रकार को इंटरव्यू देते हुए  उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हमने 12 वादे पूरे किए हैं 12पर कार्य हो रहा है और 12 हमने नहीं छुआ है।  कांग्रेसियों को मेरी राय है कि कम से कम झूठ बोलने के मामले में एक राय होकर बयान दे।  क्योंकि जन घोषणापत्र की सच्चाई तो जनता जानती है कि शराबबंदी की बात करें, संपत्ति कर आधा करने की बात करें, गजराज परियोजना की बात करें या और भी विभिन्न बात करें वह पूरे नहीं हुए हैं-रिंग रोड 3 में लगा साइन बोर्ड गिर गया है जिससे यातायात अवरुद्ध है।

 


अन्य पोस्ट