रायपुर
महिला नर्स बनने गवाएं 4 लाख, एफआईआर दर्ज
27-Jul-2023 2:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 27 जुलाई। पंडरी में रहने वाली एक महिला से लाखों की ठगी हो गई। आरोपी महिला ने बिलासपुर संभाग में स्वाथ्य विभाग में जान- पहचान होने का झांसा देकर सीमा साहू से नौकरी दिलाने के एवज में 4 लाख रूपए की ठगी की। सीमा ने इसकी रिपोर्ट मोवा थाना में दर्ज कराई है। सीमा ने पुलिस को बताया कि 20 माह पूर्व मोवा के पास स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा में गीता मिश्रा से उसकी मुलाकात हुई। जहंा गीता मिश्रा ने उसे बिलासपुर संभाग में नर्स की वैकेंसी निकलने की बात कही और स्वाथ्य विभाग में जान पहचान होने की बात कर विभाग में नौकरी दिलाने की झांसा दिया। जिसपर सीमा उसके झांसे में आ गई और उसके कहे अनुसार मांगे गए रूपए को किस्तों में दे दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे