रायपुर
20 किलो गांजे के साथ एक गिरफ्तार
26-Jul-2023 7:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 26 जुलाई। आरपीएफ ने स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर सात से एक युवक को 20 किलो से अधिक गांजे के साथ गिरफ्तार किया । मुखबीर की सूचना के पर प्लेटफार्म -7 के शौचालय के पास एक युवक को समय 22.25 बजे घेरा बंदी कर पकड़ा ?। उसके पास रखे दो एयर बैग को चेक करने पर गांजा मिला। पूछताछ में युवक ने अपना रविशंकर गुप्ता 25 साल निवासी - ग्राम सोहास, पोस्ट डागडीहा, कोटा सतना (म.प्र.) बताया । गांजे का कुल वजन 20 किलो ,180 ग्राम और कीमत. दो लाख एक हजार आठ सौ रुपया है। पूछताछ में उसने बताया कि बरामद गांजा को नोरेला रोड ओडिशा से खरीद कर रेल मार्ग से सतना में बेचने ले जाना बताया। उसे धारा- 20(क्च) एनडीपीएस एक्ट गिरफतार कर जेल भेजा गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे