रायपुर
31 मार्च तक बनेंगे किसान क्रेडिट कार्ड
26-Jul-2023 5:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 26 जुलाई।पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालकों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से बैंक के माध्यम से ऋण दिया जा रहा है। इससे पशुपालक की प्रतिदिन की आवश्यकताओं जैसे-चारा, पानी, बिजली की पूर्ति के लिए सहयोग मिलेगा। जिले में अबतक चलाए गए अभियान से 367 पशुपालकों को किसान क्रेडिट कार्ड बनाकर ऋण की राशि स्वीकृत तय की गई है। संयुक्त संचालक पशुपालन डॉ एस. एल.उईके ने बताया कि अभियान 1 मई से 31 मार्च 24 तक निरंतर चलाया जा रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


