रायपुर
राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव अंतिम तिथि 10 अगस्त
26-Jul-2023 5:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 26 जुलाई। राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव छत्तीसगढ़ में पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 जुलाई से बढ़ाकर 10 अगस्त तथा फिल्म प्रविष्टि की अंतिम तिथि 26 से बढ़ाकर 12 अगस्त की गई है। उल्लेखनीय है कि इस महत्वपूर्ण आयोजन में अब तक देश के विभिन्न राज्यों में उत्तर प्रदेश गुजरात, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट, बिहार, पंजाब, असम, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, आंध्रप्रदेश, हरियाणा, झारखण्ड, दिल्ली, उड़ीसा से कुल 64 तथा छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रो के 80 प्रतिभागियों के पंजीकरण हुए है। फिल्म एक डॉक्यूमेंट्री, प्रयोगात्मक, कथात्मक, काल्पनिक, गैर कॉल्पनिक या एनीमेशन हो सकती है। मूल फिल्म यथासंभव उच्चतम गणवत्ता (1920ग् 1080 या उससे ऊपर) की सडक़ सुरक्षा थीम पर आधारित होनी चाहिए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे