रायपुर

मणिपुर घटना के विरोध में युकां ने पीएम का पुतला फूंका
24-Jul-2023 4:07 PM
मणिपुर घटना के विरोध में युकां ने पीएम का पुतला फूंका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अभनपुर, 24 जुलाई। शनिवार को युवा कांग्रेस अभनपुर विधानसभा अध्यक्ष जयवर्धन बघेल की अगुवाई में विरोध-प्रदर्शन करते हुए मणिपुर मामले पर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली।

युवा कांग्रेस ने बताया कि जिस तरह हमारे नरेंद्र मोदी की सरकार बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ का नारा देती है ,वही बीते 3 महीनों से मणिपुर दंगो में जल रहा है और न जाने कितनी देश की बेटियों के साथ इस तरह की दरिंदगी की जा रही है इसके बावजूद प्रधानमंत्री विदेशों की यात्रा और अपनी राजनीतिक यात्रा में व्यस्त है उन्हें देश की जनता मणिपुर की जनता की कोई फिक्र ही नहीं है । जिस देश में महिलाओं को देवी का दर्जा दिया जाता है उसी देश मे महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाया जा रहा है जो काफी शर्मनाक है। ये प्रधानमंत्री की नाकामयाबी को दिखा रही है।

इसी मामले में युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष जयवर्धन बघेल के नेतृत्व में बस स्टैंड चौक में पीएम मोदी का पुतला फूका गया और विरोध प्रदर्शन किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवासाथी असलम मिर्जा,मनीसेन गहिरवाले, निखिल गिलहरे, कमलेश बघेल,मनीष कुर्रे, प्रमोद मण्डल, दीपक भारती, सोमू गिलहरे, आंसू, छोटू गहिरवाले, देवेंद्र सोनवानी, शुभम साहनी, इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट