रायपुर

वीकेंड नाइट पर रेस्टोरेंट, कैफे-क्लब की चेकिंग
24-Jul-2023 2:43 PM
वीकेंड नाइट पर रेस्टोरेंट, कैफे-क्लब की चेकिंग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 जुलाई।
पुलिस के  ‘‘हैलो जिंदगी’’  जन जागरूकता अभियान के तहत राजधानी के रेस्टोरेंट, कैफे, क्लब, ढ़ाबा एवं होटल की आकस्मिक चेकिंग की गई। 
 रविवार वीकेंड नाइट पर  8 पुलिस  टीमों ने रायपुर स्थित टीटोस क्लब रायपुरा डी डी नगर, फ्लोरेंस क्लब व्ही आई पी रोड तेलीबांधा, जूक क्लब व्ही आई पी रोड तेलीबांधा, ई डी एल होटल एण्ड रेस्टोरेंट पण्डरी, एफ टी बी होटल एण्ड रेस्टोरेंट व्ही आई पी रोड तेलीबांधा, स्काई लाउंज क्लब व्ही आई पी रोड तेलीबांधा, सीमर्स होटल पण्डरी तथा बीडी क्लब पीटीएस चौक माना में दबिश दी गई। 

चेकिंग के दौरान पुलिस टीम के अधिकारियों द्वारा रेस्टोरेंट, कैफे एवं क्लब संचालकों को चोरी छिपे हुक्का नहीं पिलाने, अवैध रूप से शराब बिक्री नहीं करने सहित लोगों को बैठाकर शराब न पिलाने तथा निर्धारित समयावधि में रेस्टोरेंट, कैफे एवं क्लब को बंद करने समझाईश दिया गया। इस दौरान 2 लोगो से इलेक्ट्रिक सिगरेट जप्त होने से उनके खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। साथ ही टाईटूस  बार में लाइसेंस नियमों का उल्लघंन करते पाए जाने से उनके खिलाफ आबकारी विभाग को कार्यवाही करने पत्र भेजा  गया है।
 


अन्य पोस्ट