रायपुर

अमित कुमार सीबीआई के एंटी करप्शन विंग में
24-Jul-2023 2:42 PM
अमित कुमार सीबीआई  के एंटी करप्शन विंग में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 जुलाई।
छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अमित कुमार सीबीआई में एंटी करप्शन विंग स्थानांतरित किए गए हैं। 1998 बैच के कुमार   पिछले करीब 11 वर्षों से डेपुटेशन पर सीबीआई में है । 2019 में वे संयुक्त निदेशक बनाए गए थे। अमित कुमार इस समय आई रैंक के अफसर हैं। वे बिहार का चारा घोटाला, और कोल घोटाले की जांच टीम में रहे हैं। हाल के दिनों में उनके रायपुर लौटने की भी खबरें आती रही हैं। 
 


अन्य पोस्ट