रायपुर

पटरी काटकर ले जाने से पहले ही धरे गए पांच चोर
24-Jul-2023 2:33 PM
पटरी काटकर ले जाने से  पहले ही धरे गए पांच चोर

4 भिलाई के और एक यूपी का है चोर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 जुलाई। 
मंदिर हसौद  पुलिस ने रेलव पटरी चोरी करने वाले 1 अंतर्राज्यीय चोर सहित कुल 5 लोगों  को मौके से  गिरफतार किया है। रात्रि गश्त पार्टी ने इन आरोपियों को  दबोचा। 

बीती रात गश्त  के दौरान  मंदिर हसौद  ग्राम कोपरा से नारा के मध्य स्थित रेलवे लाईन के किनारे एकखड़े  चारपहिया वाहन में  कुछ व्यक्ति सामान भर रहे  रहे थे। गश्ती दल के   पास जाने पर व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें दौड़ाकर घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम यशवंत मारकण्डेय, देवनाथ भारद्वाज, गोकुल प्रसाद खण्डेलवाल, एवन मारकण्डेय एवं चंदन कुमार  बताया। 

कड़ाई से पूछताछ करने पर उन लोगों ने रेलवे लाईन के किनारे रखी  रेल पटरी को गैस कटर से काटकर चोरी कर ले जाना बताया। जिसकी सूचना थाना प्रभारी मंदिर हसौद  रोहित मालेकर ने  आर पी एफ  चौकी प्रभारी मंदिर हसौद को दी।  जो अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और  पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की कुल 12 नग रेल पटरी  के टुकडे, छोटा हाथी वाहन क्रमांक सी जी/04/एल डब्ल्यू/7642 एवं 02  गैस सिलेण्डर एवं कटर जप्त कर धारा 3(अ) रेलवे संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम पंजीबद्ध  किया।

गिरफ्तार आरोपी
यशवंत मारकण्डेय उम्र 31 साल निवासी ग्र्राम ओडक़ा भिलाई थाना आरंग रायपुर। देवनाथ भारद्वाज पिता उम्र 31 साल निवासी ग्र्राम ओडक़ा भिलाई थाना आरंग रायपुर। गोकुल प्रसाद खण्डेलवाल उम्र 24 साल निवासी ग्र्राम ओडक़ा भिलाई थाना आरंग रायपुर।एवन मारकण्डेय  उम्र 26 साल निवासी ग्र्राम ओडक़ा भिलाई थाना आरंग रायपुर।
चंदन कुमार उम्र 35 साल निवासी ग्राम बेउर पोस्ट हुसैनाबाद थाना सहतवार बलिया (उ.प्र.)। हाल पता - शीतला माता मंदिर के पास बिहारी बस्ती गोंदवारा।
 


अन्य पोस्ट