रायपुर

अवैध 96 पौवा देशी शराब तस्करी करते दो गिरफ्तार
23-Jul-2023 5:46 PM
अवैध 96 पौवा देशी शराब तस्करी करते दो गिरफ्तार

रायपुर, 23 जुलाई। खरोरा इलाके में दो  अलग-अलग जगहों पर देशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 96 पौवा देशी शराब को जब्त किया। पुलिस के मुताबिक एंटी क्राइम साइबर की टीम को सूचना मिली की ग्राम बरौडा की ओर एक व्यक्ति शराब तस्करी कर रहा है। जिस पर खरोरा पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबीर द्वारा बताए दोपहिया वाहन एवं हुलिये के व्यक्ति को चिहांकित कर एक व्यक्ति को पकड़ा । पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम युगल किशोर भारद्वाज निवासी खरोरा रायपुर का होना बताया। उनके पास रखे थैले की तलाशी लेने पर थैले में देशी शराब रखा हुआ था। जिस पर आरोपी युगल किशोर भारद्वाज को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखे 48 पौवा देशी शराब दोपहिया वाहन सीजी 04 एनयू 0269 को जप्त किया।

दूसरे आरोपी को खरोरा पुलिस ने ग्राम बरौडा डबरी पार पास दोपहिया वाहन में शराब तस्कारी करते भावेश जायसवाल को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 48 पौवा देशी शराब और दोपहिया वाहन सीजी 04 एनजेड 7365 को जब्त कर  धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई।


अन्य पोस्ट