रायपुर
शादी से मना किया तो सिरफिरे ने युवती की जान लेने की कोशिश की
21-Jul-2023 3:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 जुलाई। युवती ने शादी से मना किया तो सिरफिरे ने डीजल से आग लगा दी। गुरूवार दोपहर करीबन 3 बजे युवती जो ट्रांसपोर्ट नगर में निजी सिक्योरिटी एजेंसी के ऑफिस में जहां वो अकाउंटेंट के पद में कार्यरत है वहांआकर जीवन दुबे उम्र 24 वर्ष निवासी बीरगाँव जो पीडि़ता का पूर्व में दोस्त था। वह, युवती पर शादी करने का जबरन दबाव बना रहा था मना करने से जान से मारने की नियत से युवती के उपर ज्वलनशील पदार्थ डीजल डालकर आग लगा दिया। और अपने ऊपर भी आग लगाया। जिससे युवती को गंभीर अवस्था में नारायना अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है। जीवन भी जलने से घायल हुआ है उसका भी उपचार जारी है। युवती की रिपोर्ट पर जीवन के खिलाफ खमतराई पुलिस धारा 307,452,342 द्बश्चष् धारा काअपराध दर्ज कर विवेचना कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


