रायपुर

कुशालपुर फ्लाईओव्हर के पास अंडर ग्राउंड केबल शिफ्ट होगा
21-Jul-2023 3:48 PM
कुशालपुर फ्लाईओव्हर के पास अंडर ग्राउंड केबल शिफ्ट होगा

महापौर ने किया निरीक्षण  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 जुलाई। 
महापौर एजाज ढेबर ने निगम लोक कर्म विभाग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा सहित कुशालपुर फ्लाईओव्हर से लेकर चिंगरी नाला तक  नाला निर्माण में आ रही व्यवहारिक तकनीकी बाधाओं का  निरीक्षण  किया। यहां पावर वितरण कम्पनी द्वारा अंडर ग्राउंड केबलिंग का कार्य किया जा रहा है। इस वजह से कारण प्रस्तावित नाला निर्माण की सीमा की परिधि में होने के कारण नाला निर्माण कार्य आगे करने में आ रही बाधाओं के शीघ्र निराकरण करने कहा। उनके साथ पावर वितरण कम्पनी के ईई तिवारी, निगम  एसई हेमन्त शर्मा, जोन कमिश्नर  सुशील कुमार चौधरी, ईई विमल शर्मा  सहित निगम रायपुर के सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में अवलोकन किया। ढेबर ने कार्यपालन अभियन्ता  तिवारी को  अंडर ग्राउंड केबल को अन्यत्र शिफ्ट करने का कार्य प्राथमिकता से करवाने के निर्देश दिए।
 


अन्य पोस्ट