रायपुर
साढ़े 14 किमी सडक़ पर जाने में शर्म आती है
20-Jul-2023 2:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 जुलाई। विपक्ष के विधायक धर्मजीत सिंह ने मुंगेली-लोरमी जर्जर सडक़ का मुद्दा उठाया। प्रश्न काल में सिंह ने कहा कि कुल 46 किमी सडक़ में से 14.50 किमी इतनी जर्जर है कि वहां जाने में शर्म आती है। जो लोग भी गुजरते हैं वो गालियां देते हैं। चलने लायक नहीं है। कब तक बजट में आएगा, कब तक बनेगी। लोनिवि मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि यह सडक़ बजट में शामिल कर लिया गया है। प्राक्कलन तैयार है, एएस की कार्रवाई चल रही है। एएस मंजूर होते ही टेंडर कर दिया जाएगा। स्पीकर डॉ चरण दास महंत ने कहा कि प्रश्न आ गया है। अधिकारी सुन रहे हैं, बन जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे