रायपुर

डीडी नगर, तेलीबांधा और आरंग से अवैध शराब का तस्करी करते 4 गिरफ्तार
19-Jul-2023 2:49 PM
डीडी नगर, तेलीबांधा और  आरंग से अवैध शराब का तस्करी  करते 4 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 जुलाई।
  डीडी नगर इलाके में अवैध रूप से शराब के साथ आरोपी खेमु यदु को  गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 50 पौवा देशी शराब जब्त किया। पुलिस के नशा के विरूद्ध जागरूकता अभियान ‘हैलो जिंदगी’ के तहत की गई कार्रवाई। 

पुलिस को सूचना मिली कि थाना डीडी नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित रायपुरा तालाब के पास एक व्यक्ति शराब रखा है। तथा बिक्री की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिसपर पुलिस की टीम ने मुखबीर द्वारा बताए हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा । पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम खेमु यदु निवासी डीडी नगर रायपुर का होना बताया।  उसके पास रखे थैले की तलाशी लेने पर थैले में शराब रखा था। इस संबंध में खेमु यादव ने कोई वैध दस्तावेज नहीं था। जिस पर आरोपी खेमु यदु को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखे 50 पौवा देशी शराब कीमत 6 हजार रूपए का शराब जब्त किया। 

तेलीबांधा पुलिस ने सुभाष नगर देवारपारा स्थित वृद्धा आश्रम पास अविनाश चौहान शराब बेचने की फिराक में ग्राहक की लताश कर रहा था, को गिरफ्तार किया है। मुखबीर द्वारा बताए हुलिए को चिन्हांकित कर पकड़ा। उसके पास से 35 पौवा अंग्रेजी शराब कीमती लगभग 4,500 रूपए जब्त किया गया। 
 


अन्य पोस्ट