रायपुर
युवक अधमरा कर अपहरण की कोशिश, आधा दर्जन युवक भागे
18-Jul-2023 4:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 जुलाई। कल सरस्वती नगर में दोपहर सरेराह उठाईगिरी के आरोपी अब तक पकड़े नहीं जा सके हैं और देर शाम इलाके के भवानी नगर में युवक के अपहरण की कोशिश की गई।
स्थानीय लोगों के आने से मारपीट कर अधमरा छोड़ बाइकों पर अपहरणकर्ता भाग निकले। घायल का नाम आदि राजपूत बताया गया है। मारपीट अपहरण और अपहरण के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मारपीट का वीडियो वायरल है। सरस्वती नगर थाना पुलिस पड़ताल कर रही है। इस घटना को लेकर पवन साहू, शिबू, निशांत साहू, आलोक साहू, राकेश साहू समेत अन्य लोगों के नाम सामने आ रहे हैं।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक घायल सिगरेट पीने गया था। उसके पास पैसा नहीं था तो उसके साथ मारपीट की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे