रायपुर

बैज की चुनौती पर बृजमोहन का वार, पहले छग की बात करें फिर पीएम की
16-Jul-2023 8:01 PM
बैज की चुनौती पर बृजमोहन का वार, पहले छग की बात करें फिर पीएम की

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 जुलाई। पीसीसी के नये  प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सी चुनौती से भाजपा तिलमिला गई है । शनिवार को बैज ने राजीव भवन में अपने पहले संबोधन में भाजपा से कहा था कि हम सीएम भूपेश बघेल के चेहरे पर चुनाव लडेंगे, भाजपा में दम है तो प्रधानमंत्री के चेहरे पर चुनाव लडक़र दिखाएं.।

 इस बयान पर पूर्व मंत्री विधायक बृजमोहन अग्रवाल का पलटवार किया है। अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने भूपेश बघेल के चेहरे को नकारा, प्रभारी कुमारी शैलजा और टीएस सिंहदेव ने सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लडऩे की बात कही थी। पहले वो ये तय कर लें. दीपक बैज को नए प्रदेश अध्यक्ष बनने की शुभकामनाएं।ये पहले छत्तीसगढ़ की बात करें फिर प्रधानमंत्री की बात करें।

कांग्रेस कार्यकर्ताओ के 18 घंटे काम करने के सवाल पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पिछले साढ़े 4 साल से ये आराम कर रहे थे।अब ये लोग अपनी जेब भरने में लगे हैं,आने वाले 5 सालों में ये फिर आराम करेंगे।

बीजेपी के आरोप पत्र को लेकर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस भ्रष्टाचार, अन्याय, समेत अनेक मामलों को लेकर जनता के बीच जाएंगे, जनता के बीच साबित करेंगे।


अन्य पोस्ट