रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 जुलाई। भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर व सहप्रभारी नितिन नवीन आज दोपहर 3 बजे घोषणा पत्र समिति व 4 बजे आरोप पत्र समिति की बैठक लेंगे। बैठक में घोषणा पत्र समिति के संयोजक दुर्ग सांसद विजय बघेल , आरोप पत्र समिति के संयोजक मुख्य प्रवक्ता व विधायक अजय चंद्राकर के अलावा समिति के सदस्य भी उपस्थित रहेंगे। नवीन आज सुबह रायपुर पहुंचे। जबकि माथुर शुक्रवार शाम आ चुके हैं । वे सोमवार तक रहेंगे। सोमवार को चुनाव समिति के सह प्रभारी केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया भी आ रहे हैं। वे लोग वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनावी कार्य योजना पर चर्चा करेंगे ।
बैठक के बाद घोषणापत्र समिति के संयोजक विजय बघेल ने कहा कि इस सरकार से धोखा खा चुकी जनता को नई योजनाओं सेलाभ दिलाने हम नई घोषणाएं करेंगे। इसके लिए हर विधानसभा में हमारी समिति के सदस्य दौरा करेंगे। लोगों से चर्चा करेंगे और उस आधार पर घोषणा पत्र बनाया जाएगा।