रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 जुलाई। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के सिविल लाइन स्थित मुख्यालय में आज एक पत्रकार वार्ता आयोजित कर पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, कर्मचारी नेता एवं जिला सचिव आम आदमी पार्टी विजय कुमार झा तथा अनियमित कर्मचारी मोर्चा के संरक्षक गोपाल प्रसाद साहू ने बताया है कि अनियमित कर्मचारियों की कल किए गए प्रदर्शन में झुमा झपपी, पुलिस के द्वारा मारपीट तथा मध्यान भोजन रसोईया कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज किए गए प्राथमिकी एवं संविदा कर्मचारियों के त्यागपत्र देने से आक्रोशित संविदा कर्मचारियों तथा सरकार के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री द्वारा उनके विरोध में वक्तव्य दिए जाने से कर्मचारी नाराज हैं।
आम आदमी पार्टी ने विपक्ष में रहते हुए 10 दिन में नियमितीकरण का वादा कर ठेका प्रथा, प्लेसमेंट, बंद करने की घोषणा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं टी एस सिंहदेव ने की थी। किसी भी स्थिति में छटनी ना होने की बात करने वाले नेता सत्ता में बैठने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने पूरे प्रदेश में 10 हजार अनियमित कर्मचारियों को की सेवाएं समाप्त कर दी है। अनियमित कर्मचारी, संविदा कर्मचारी, मध्यान भोजन रसोईया कर्मचारी, स्कूल सफाई कर्मचारी, विद्या मितान, प्रेरक संघ, सिविल सप्लाई कारपोरेशन, लोक निर्माण संविदा कर्मचारी, समस्त डाटा एंट्री ऑपरेटर, विश्वविद्यालयों के अनियमित कर्मचारी के साथ-साथ 9 महीने से अनुकंपा नियुक्ति की मांग के लिए बरसते पानी में बूढ़ा ऋ पत्र में किए गए वादे को पूरा करने की मांग मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री से की है।