रायपुर

बच्चों को संस्कार देने का उत्तम समय गर्भ में रहने के दौरान-साध्वी
15-Jul-2023 6:27 PM
बच्चों को संस्कार देने का उत्तम समय गर्भ में रहने के दौरान-साध्वी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 15 जुलाई। एमजी रोड स्थित जैन दादाबाड़ी प्रांगण में चल रहे मनोहरमय चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला में शनिवार को नवकार जपेश्वरी साध्वी शुभंकरा श्रीजी ने कहा कि आज मां-बाप का पहला कर्तव्य संतान को संस्कार देना है। आज पिता पैसे कमाने में व्यस्त है और मां घर में नहीं रह सकती। वह भी सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में शामिल होने घर से बाहर जाती है।

बच्चे को मां बाप का समय ही नहीं मिलता। बच्चों को संस्कार सिखाने सबसे बढय़िा समय तब है जब वह गर्भ में होता है। इस समय सिखाया हुआ संस्कार कभी नहीं सिखाया जा सकता। आज गर्भ में बच्चे को पाल रही माताओं को टीवी-मोबाइल से दूर रहना चाहिए। आज कितने मां-बाप अपने बच्चों के साथ रोज आधा घंटा बिताते हैं। घंटों साथ बैठते जरूर है मगर टीवी के सामने। टीवी और मोबाइल में हिंसात्मक दृश्यों को देखकर हमारा हृदय कठोर हो चुके हैं। आज सुबह उठते ही लोगों को एक हाथ में पेपर और दूसरे हाथ में चाय का कप चाहिए। चाय का लुफ्त उठाते हुए लोग पेपर में हिंसात्मक खबरों को पढ़ते हैं और रोज इन्हीं तरह की खबरों को देख देख कर हमारे अंदर की संवेदना भी चली गई है। पहले लोग आसान और चौरा में बैठकर खाना खाते थे और आज भी वह स्वस्थ हैं, उन्हें कोई नखरा नहीं रहता था। आज भी कई लोग जो मिला उसे खा लेते हैं। प्रवचन के बाद साध्वीजी ने श्रावक-श्राविकाओं को यह संकल्प दिलाया कि आज से कोई भी खड़े होकर खाना नहीं खाएगा, सब नीचे बैठकर ही खाना खाएंगे।


अन्य पोस्ट