रायपुर

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ खोले गये मोर्चा के प्रभाव की समीक्षा बैठक
15-Jul-2023 6:25 PM
अवैध शराब बिक्री के खिलाफ खोले गये मोर्चा के प्रभाव की समीक्षा बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 15 जुलाई। ग्राम  के गली कूचों में बिक रहे अवैध शराब से त्रस्त ग्राम असौंदा के ग्रामीणों द्वारा खोला गया मोर्चा लिप्त शराब कोचियो के आश्वासन के चलते मोर्चा खोलने के करीबन 10 दिन बाद कोचियो पर निगरानी के निर्णय के साथ स्थगित कर दिया गया था । अब मोर्चा स्थगन के लगभग सप्ताह बीतते बीतते कल रविवार 16 जुलाई को अपराह्न 2 बजे ग्रामीणों की? एक बैठक आहूत की गयी है जिसमें अवैध शराब बिक्री की वर्तमान स्थिति पर चर्चा कर आवश्यकता पडऩे पर आंदोलन की आगामी रुपरेखा तय की जावेगी । इधर ग्रामीण सूत्रों के अनुसार फिलहाल असौंदा में स्थिति नियंत्रण में है पर नजदीकी ग्राम बिठिया व मुड़पार में कोचियो का बोलबाला है जिसके चलते असौंदा में अब भी स्थिति अशांत बना रहता है।

इस संबंध में कोचियो के आश्वासन पर अति विश्वास न कर समय समय पर समीक्षा बैठक कर आगामी कार्यवाही का रुपरेखा तैयार करने का आग्रह शराब विरोधी मुहिम में सक्रिय किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेन्द्र शर्मा ने ग्रामीणों से किया था ।

इधर ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार  इसके बाद से तो ग्राम के भीतर अवैध शराब बिक्री की शिकायत नहीं है पर आंदोलन स्थगित होने के दूसरे दिन एक कोचिया ग्राम के बाहर नहर पार में जा अन्य ग्राम के ग्रामीणों को फोन से संपर्क कर बुला बुला शराब दे रहा था तो एक अन्य कोचिया तीसरे दिन बाहरी पियक्कड़ को शराब मुहैय्या करा रहा था जिसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीण आक्रोश के चलते माफी मांगी व तब से फिलहाल अवैध शराब बिक्री पर अंकुश है । असौंदा के ग्रामीणों के अनुसार नजदीकी ग्राम मुड़पार व बिठिया में फिलहाल शराब कोचियो का बोलबाला है और मुड़पार में तो एक कोचिया ग्रामीणों को चुनौती देते हुये श्मशान घाट में खुले आम शराब बेचता है वहीं बिठिया में एक महिला भी मुख्य शराब विक्रेता बनी हुयी है । क्षेत्रीय जनपद सदस्य सुरेन्द्र वर्मा भी इन दोनों ग्रामो में अवैध शराब बिक्री होने की पुष्टि करते हैं । फिलहाल असौंदा के सरपंच राजेश साहू ने समीक्षा बैठक आहूत करने की जानकारी देते हुये कहा है कि स्थिति की समीक्षा कर जनभावना के अनुरूप निर्णय लिया जावेगा।


अन्य पोस्ट