रायपुर

नौकरी लगाने के फिर 18 लाख की ठगी
15-Jul-2023 2:24 PM
नौकरी लगाने के फिर 18 लाख की ठगी

रायपुर, 15 जुलाई। प्रदेश में सरकारी नौकरी लगाने का लालच देकर ठगी का मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा ही एक मामला राजधानी रायपुर से सामने आया है। जहां नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी की गई है। बताया जा रहा है कि बिजली विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर अविनाश ठाकुर और गरिमा ठाकुर ने कुंदरापारा शुक्रवारी बाजार गुढय़िारी निवासी अनुराग खाडग़े  को अपना शिकार बनाया है। ठाकुर दंपति ने तीन वर्ष पूर्व अक्टूबर-21 को  अनुराग और उसके छोटे भाई को कनिष्ठ अभियंता बनाने विद्युत विभाग में उच्च स्तर की पहचान पकड़ होने का झांसा दिया। इसके एवज में कुल 18,18021 रूपए लिए। किंतु कल शुक्रवार तक न नौकरी लगाई न रकम वापस लौटाया।
 इस पर अनुराग ने कल रात गुढय़िारी थाने में धारा 420,34 का अपराध दर्ज कराया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश कर रही है।

 


अन्य पोस्ट