रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 जुलाई। जमीन खरीदी के नाम पर लाखों की ठगी का मामला दर्ज किया गया है। दूसरे की जमीन को अपना बता कर की गई इस हेराफेरी पर सिविल लाइन थाने में धोखाधड़ी का जुर्म दर्ज किया गया है।
सिविल लाइंस पुलिस के मुताबिक आरोपी ईकबाल सिंह भल्ला ने डगनियां स्थित दूसरे के नाम की भूमि को अपना बताकर प्रीतम सिंह खनूजा को डंगनिया स्थित भूमि का सौदा 45 लाख में कर रकम लेकर धोखाधडी किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है और मामले की जांच कर है। इस मामले की प्रीतम सिंह ने कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष दीपक बैज से भी शिकायत की है। पारवानी कांप्लेक्स निवासी प्रीतम खनूजा ने लिखा है कि श्री बैज आपको इस प्रकरण से ध्यानाकर्षण करना चाहता हूँ कि इकबाल सिंह भल्ला जो के अपने आप को कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष बताता है ने मेरे से जमीन बेचने के नाम से 45 लाख ( पेंतालिस लाख ) रुपये की धोखाधड़ी की है, इसकी एफआईआर सिविल लाइन थाना रायपुर में दर्ज कराई है। इसव्यक्ति द्वारा मुझे कांग्रेस पार्टी के सत्ता में होने का दवाब बनाया जा रहा है, जिससे पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। अत: इकबाल सिंह भल्ला पर पार्टी द्वारा उचित कार्यवाही की जाए।