रायपुर

सामुदायिक भवन निर्माण का संसदीय सचिव द्वारिकाधीश ने किया भूमिपूजन
14-Jul-2023 6:26 PM
 सामुदायिक भवन निर्माण का संसदीय सचिव द्वारिकाधीश ने किया भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा, 14 जुलाई। खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध ग्राम बिंद्रावन में 3 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमि पूजन कार्यक्रम छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव व विधायक द्वारिकाधीश यादव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडी अध्यक्ष तेजन चंद्राकर ने की। विशेष अतिथि  जनपद सदस्य उत्तम राणा सरपंच लुभेश्वर पांडे रहे। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम देवी देवताओं की पूजा अर्चना, तत्पश्चात संसदीय सचिव श्री यादव व उपस्थित अन्य अतिथियों के करकमलों से सामुदायिक भवन का भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव ने राज्य की भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी की सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं तथा उनसे जनता को हुए लाभ के विषय में सारगर्भित उद्बोधन दिया।

साथ ही आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पुन: कांग्रेस पार्टी का हाथ मजबूत करते हुए कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के लिए जनता का आह्वान किया। श्री यादव के उक्त आह्वान पर कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणजनों एवं माताओं-बहनों ने एक स्वर में पूर्व की भांति फिर से इस बार कांग्रेस पार्टी का हाथ मजबूत करने तथा भूपेश बघेल के नेतृत्व में संपूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने हेतु साथ देने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संतोष पटेल तूफान दीवान मनोहर ठाकुर कांति महाराज प्रदीप यादव बड़ा खान गोलू जैन मनोहर पटेल लोकेश दीवान अनोखी सेन सहित बड़ी संख्या में कुंभकार समाज के प्रतिनिधि गण, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन तथा माताएं बहने उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट