रायपुर

33 कलेक्टर दो दिन लेंगे चुनावी ट्रेनिंग, उसके बाद तहसीलदार और एसडीएम की बारी
14-Jul-2023 5:59 PM
33 कलेक्टर दो दिन लेंगे चुनावी ट्रेनिंग, उसके बाद तहसीलदार और एसडीएम की बारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 जुलाई। विधानसभा चुनाव की प्रशासनिक तैयारी तेज हो गई है। इस कड़ी में प्रदेश सभी 33 जिलों के कलेक्टरों का दो दिनी प्रशिक्षण 24, और 25 जुलाई को होगा। इससे पहले राजस्व अफसरों को तीन दिनों तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

चुनाव आयोग विधानसभा चुनाव तैयारियों की लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। आयोग के दिशा-निर्देश के मुताबिक प्रदेश के सभी कलेक्टरों के लिए दो दिन का प्रशिक्षण कार्यक्रम निमोरा स्थित ग्रामीण विकास संस्थान में आयोजित किया गया है। सभी कलेक्टर 24, और 25 तारीख को वहां रहकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

बताया गया कि प्रदेश के चुनाव कार्य से जुड़े तहसीलदार और एसडीएम का प्रशिक्षण होगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 से 21 जुलाई तक चलेगा। आयोग ने सभी तहसीलदार और एसडीएम को चुनाव पूर्व प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से भाग लेने के निर्देश दिए हैं।


अन्य पोस्ट