रायपुर
तीन अलग-अलग थाना इलाकों में वारदात
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 जुलाई। शहर में चोरी ,लूट, अवैध वसूली और चाकूबाजी की घटनाएं सामने आ रही है। बदमाशों में पुलिस का भय नहीं रहा। आए दिन राह चलते से लूट घरों में चोरी और दिन दहाड़े अवैध वसूली और चाकूबाजी की घटनाएं सामने आ रही है। इस बीच पुलिस को कई मामलों में अपराधियों को पकडऩे में सफलता भी मिल जाती है। सडक़ों और कालोनी के घरों में सीसीटीही कैमरे की निगरानी भी हो रही है। लेकिन बदमाश बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहे है। राजधानी के कई थानों में एैसे मामले देखने को मिल जाते है। इधर तेलीबांधा, देवेंद्र नगर, टिकरापारा थाना इलाके में ऐसी ही घटना हो गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि घटना श्यामनगर के एक किराने की दुकान के पास हो गया। जहां अंकित गुप्ता और जगन्नाथ यादव ने पुरानी रंजिश के चलते नीरज नंदा को जान से मारने की नियत से गाली गलौज कर खंजरनुमा चाकू से मारकर घायल कर फरार हो गए। घायल को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
किराना दुकान के संचालक करण कुमरानी ने पुलिस को बताया कि गुरूवार की रात में नीरज दुकान के पास बैठा था। इसी दौरान अंकित और जगन्नाथ वहां पर आ गए। और नीरज को देखकर किसी पुरानी बात को लेकर गाली गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने अपने पास रखे चाकू से मारकर घायल कर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 307, 34 का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की।
इधर देवेंद्र नगर इलाके में 13 की शाम को प्रकाश ट्रेडिंग कम्पनी के पास दो युवकों में मारपीट हो गई। मामूली बत पर दोनों में विवाद होने लगा। इस बीच बंटी और दीप ने रोहन वर्मा को पेचकस से कमर और जांघ पर मारकर वहां से भाग गए। पुलिस ने दोनों बदमाशों के खिलाफ धारा 294, 506, 323 का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया।
टिकरापारा इलाके में सुदामा नगर के पास रहने वाली एक महिला को बदमाश की शिकायत करना महंगा पड़ गया। आरोपी मोती सेठ ने महिला को पुलिस में शिकायत करने की बात से नाराज होकर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ 294, 506 का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की।


