रायपुर

स्कूली बच्चों से दो मोबाइल लूटने वाले गिरफ्तार
14-Jul-2023 3:02 PM
स्कूली बच्चों से दो मोबाइल लूटने वाले गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 जुलाई। 
पिछले सप्ताह डब्लू आर एस स्थित मंदिर परिसर में स्कूली छात्र से मोबाइल लूटने वाले 2 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।खमतराई पुलिस ने बताया कि नुरूल एन अली ने  कक्षा 11वी की पढाई कान्वेट स्कूल खमतराई में पढ़ता है। वह  8 जुलाई की शाम अपने मित्र भावेश ठाकुर, आयुष सांकरे के साथ डब्ल्यूआरएस कॉलोनी घूमने गया था। 

करीबन 5.30 बजे शाम को कॉलोनी के शोलापुरी माता मंदिर परिसर में पहुंचकर परिसर में बैठकर  भावेश के साथ्ज्ञ मोबाईल फोन पर गेम खेल रहा था। इसी दौरान दो अज्ञात युवक उनके पास आकर अश्लील गाली गलौच करते हुए मोबाईल फोन को मांगने लगे। मना करने पर  उन लोगों ने अपने पास रखे चाकू से मारने की धमकी देते हुए उनका मोबाईल फोन लूट कर फरार हो गये। घटना स्थल , आस-पास लगे सीसीटीव्ही फुटेज  के जरिए भी पतासाजी या प्रयास किया। और मुखबीर  की सूचना पर त्रिमूर्ति नगर देवेन्द्र नगर निवासी घनश्याम सोना एवं जग्गु बाघ को पकड़ा ।  कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने लूट स्वीकारा । दोनों  को गिरफ्तार कर उनसे लूट के मोबाईल फोन और चाकू जप्त किया । 
 


अन्य पोस्ट