रायपुर

ओबेदुल्ला गंज, जैतवार, उंचेहरा स्टेशनों में चार ट्रेनों का स्टापेज जनवरी तक बढ़ा
14-Jul-2023 3:00 PM
ओबेदुल्ला गंज, जैतवार, उंचेहरा स्टेशनों में  चार ट्रेनों का स्टापेज जनवरी तक बढ़ा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 जुलाई।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली चार एक्सप्रेस ट्रेनों का ओबेदुल्ला गंज, जैतवार, उंचेहरा रेलवे स्टेशनों में स्टापेज का विस्तार किया गया है । यह सुविधा 20 जुलाई के बजाए अब  16 जनवरी, 2024 तक किया गया है ।  विवरण इस प्रकार है: 18237/18238 कोरबा-अमृतसर-कोरबा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का ओबेदुल्ला गंज रेलवे स्टेशन में स्टापेज 10 जनवरी  तक । 

19343 / 19344 इंदौर-सिवनी-इंदौर एक्सप्रेस का भोपाल रेल मण्डल के ओबेदुल्ला गंज रेलवे स्टेशन में स्टापेज 10 जनवरी तक किया गया है ।    15159 / 15160 छपरा-दुर्ग-छपरा सरनाथ एक्सप्रेस काजैतवार रेलवे स्टेशन में स्टापेज की सुविधा  15 जनवरी तक।  18247 / 18247 बिलासपुर-रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस का जबलपुर रेल मण्डल के उंचेहरा रेलवे स्टेशन में स्टार्च अब 16 जनवरी, तक दिया गया है । 
 


अन्य पोस्ट