रायपुर

17 सिटी बसों को बेचने का फैसला, रखे-रखे हुई खराब
14-Jul-2023 2:58 PM
17 सिटी बसों को बेचने का फैसला, रखे-रखे हुई खराब

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 जुलाई। 
रायपुर जिला शहरी सार्वजनिक सर्विस सोसाईटी की साधारण सभा की बैठक कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे की अध्यक्षता में आज  हुई। इस बैठक में सिटी बसों के संबंध में चरबताया गया कि बस निर्माता कंपनी के  अधिकृत डीलर द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में कुल 17 सिटी  बसों के स्पेयर्स पार्ट्स आसानी से उपलब्ध न होने से मरम्मत नहीं होने की जानकारी दी गई है। साथ ही यह भी बताया गया है कि स्पेयर्स पार्ट्स उपलब्ध होने पर भी प्रतिवर्ष अतिरिक्त व्यय आएगा। 

अतएव समस्त 17 बसों को सिटी बसों के रूप मे चिन्हित मार्ग में संचालन हेतु नही माना गया है। बैठक में जानकारी दी गई कि वाहन की वर्तमान औसत आयु 07 वर्ष की हो चुकी है जबकि शासन के नियमानुसार डीजल चलित वाहन को 15 वर्ष तक संचालित किए जाने का प्रावधान है। अत: उक्त बसों को स्क्रैप न करते हुए मूल्यांकन कराने के पश्चात् बेचने का निर्णय लिया गया। 

बैठक में युवतियों के कौशल उन्नयन के लिए नवगुरूकुल फाउंडेशन पर चर्चा हुई। जिसके अनुसार यह निर्णय लिया गया कि बेरोजगारी भत्ते से ही चिन्हित छात्राओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा।  छात्राओं को रूकने तथा प्रशिक्षण हेतु चिन्हित भवनों या हॉस्टल में किए जाने सोसायटी मद से किए जाने की स्वीकृति दी गई।   बैठक में  निगम आयुक्त  मयंक चतुर्वेदी, आरटीओ  शैलाभ साहु, सीएमएचओं  मिथलेश चौधरी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट