रायपुर

अब रायपुर से सीधे यूएसए की कनेक्टिंग उड़ान रोजाना
13-Jul-2023 7:06 PM
अब रायपुर से सीधे यूएसए की कनेक्टिंग उड़ान रोजाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 जुलाई। इंडिगो एयरलाइन के अधिकारियों ने कल राजधानी में ट्रैवल एजेंट्स और कार्पोरेट पैसेंजर से मुलाकात की। इस दौरान व्यास ट्रैवल के कीर्ति व्यास ने रायपुर से पटना, रायपुर से राजकोट, रायपुर से राँची एवं रायपुर से जयपुर  सीधी विमान सेवा प्रारंभ करने का सुझाव दिया।

इंडिगो के अधिकारियों ने पूरा आश्वासन दिया है कि निकट भविष्य में उक्त डोमेस्टिक सेक्टर के अलावा इंटरनेशनल सेक्टर जैसे अलमाटी, लंदन, जुरीक, दुशांबे, बिश्केक इत्यादि सेक्टर जुडऩे की संभावना है। इस बीच इंडिगो ने अब रायपुर से यूएसए और वापसी के लिए डेली उड़ान उपलब्ध करा दिए जाने की जानकारी दी है। इसके लिए इंडिगो ने दिल्ली से यूएस के लिए टर्किश एयरलाइंस के साथ टाई अप किया है। इसके जरिए अब रोजाना रायपुर से दिल्ली होकर सीधे यूएसए जाना, वापसी संभव हो गया है। इसके लिए रायपुर, दिल्ली में चेक इन दो बार करने की नहीं एक ही बार रायपुर और अमेरिका में  चेक इन पर्याप्त होगा । दूसरी ओर इंडिगो ने पिछले दिनों  भुवनेश्वर होकर बैंकाक, सिंगापुर के लिए कनेक्टिंग  फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध करा दी है ।


अन्य पोस्ट