रायपुर

बिल्डिंग मटेरियल नहीं दिया, 12 लाख भी डकारे, गिरफ्तार
13-Jul-2023 4:02 PM
बिल्डिंग मटेरियल नहीं दिया,  12 लाख भी डकारे, गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 जुलाई।
कम कीमत में भवन निर्माण सामग्री सप्लाई करने का झांसा देकर 12 लाख  ठगनेवाले  सुरेश राव गिरफ्तार कर लिया गया है। हनुमान नगर, मठपारा निवासी विजेंद्र वर्मा ने मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस के मुताबिक विजेंद्र के  पिता  हेमचंद वर्मा ने  इसे प्रोफेसर कालोनी स्थित जमीन मकान बनवा रहा है।इस बीच महेश्वरी ट्रेडर्स के संचालक सुरेश राव से भवन निर्माण सामग्री सप्लाई के लिए संपर्क किया।तो सुरेश राव ने कम कीमत में सप्लाई करने का वादा कर विजेंद्र से 12 लाख रू. ले लिया और भवन निर्माण सामग्री सप्लाई नहीं किया। इस पर विजेंद्र ने  अन्य जगह से निर्माण सामग्री लेकर मकान बनवाया और दूसरी मंजिल भी बनाना था परंतु सुरेश राव के द्वारा 12 लाख रु. झांसा देकर ठग लेने के कारण नहीं बना सका।  

सुरेश राव से 12 लाख रू. को वापस मांगा तो अपने पिता रामा राव के पास रखवा देना बताते हुए जमीन बेचकर वापस देने कहा।  सुरेश राव ने रकम वापस करने बाबत  इकरारनामा जिला कोर्ट रायपुर में गवाह योगेश वर्मा नानक राम साहू के समक्ष नोटरी तैयार कर दिया। जिसमे प्रतिमाह 25 से 30 तारीख के बीच में 50,000 रु. से 1 लाख रू. अप्रैल 2023 से देने का इकरार किया है ।परन्तु सुरेश ने 11 जुलाई तक रूपए वापस नहीं किया।   इस पर सिविल लाईन पुलिस ने  धारा 420 भादवि. दर्ज कर विवेचना शुरू की ।
 पुलिस टीम ने पतासाजी कर   संयासी पारा खमतराई निवायी सुरेश राव को आज  गिरफ्तार कर मोबाइल जप्त कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है।
 


अन्य पोस्ट