रायपुर

छत्तीसगढ़ी फिल्म दुल्हिन उही जउन पिया मन भाय का 14 जुलाई से सिनेमा घरों में
12-Jul-2023 5:50 PM
छत्तीसगढ़ी फिल्म दुल्हिन उही जउन पिया मन भाय का 14 जुलाई से सिनेमा घरों में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 जुलाई। आस्क इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी छत्तीसगढ़ी फिल्म दुल्हिन उही जउन पिया मन भाय का 14 जुलाई को प्रदेश के लगभग सभी सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाएगा। फिल्म के निर्माता पवन तातेड, रौशन सिंह, दीपक सिंह क्षत्रिय  हैं। इसके निर्देशक शिवनरेश केशरवानी, रतन कुमार, कैमरा- सिद्धार्थ सिंह राजपूत, रोशन वैष्णव ने म्यूजिक दिया है। गीत कृष के. रामटेके, शिवम, राजनकर, शुभम साहू , स्वर अनुपमा मिश्रा, अनुराग शर्मा, सुनील सोनी, । इस फिल्म में मन कुरैशी, सोनाली सहारे, हर्ष चन्द्रा, रिचा शर्मा श्री सुजाता कर्म, उपासना वैष्णव, सरला सेन, दिव्या नागदेव, साना मानिकपुरी, शशिता साहू, भारती धुरी, अंश केशरवानी, धर्मेन्द्र चौबे, पुष्पेन्द्र सिंह, संतोष सारथी, अजय पटेल, अंशुल अवस्थी, शैलेन्द्र मह, संतोष निषाद, दीपक सिंह, राजकुमार, अजय यदू, लता आदी ने अपने किरदार से फिल्म को और भी अर्कषक बना दिया है।

 इस फिल्म कि खास बात है कि छत्तीसगढ़ के खूबसूरत लोकेशन में शूट किया गया है। छत्तीसगढ़ी परंपरा और रीति रिवाज संस्कृति को दिखाया गया है। फिल्म में बहुत ही शानदार गीत संगीत है जिसे लोगों ने काफी पसंद किया।


अन्य पोस्ट