रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 जुलाई। कोयला घोटाले मामले में ईडी की गिरफ्त में जेल में बंद निखिल चंद्राकर के खिलाफ बलात्कार की 376,377 धाराओं में मामला दर्ज।निखिल की एक्स गर्लफ्रेंड ने मामला दर्ज कराया है। पीडि़ता ने करीब 7 महीने पहले शिकायत दर्ज की थी। उस वक्त वह फरार था। और उसकी उंची पहुंच के कारण अब तक कार्रवाई नहीं की गई थी। अब एसएसपी के निर्देश पर मामला दर्ज किया गया है।
खम्हारडीह थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। इस नए मामले को लेकर सीएसपी उदयन बेहार ने बताया कि निखिल के खिलाफ शिकायत मिली है। जिसके आधार पर युवती से बयान लेकर अपराध दर्ज किया है। निखिल को ईडी ने बीते 20 जून को गिरफ्तार किया था। वह इस मामले के खुलासे के बाद से फरार चल रहा था। निखिल कोल वसूली घोटाले के प्रमुख आरोपी सूर्यकांत तिवारी का सबसे करीबी माना जाता है। सूर्यकांत और निखिल के बीच कोर्डवर्ड में बातें, और काम होते थे। बताया जाता है कि निखिल ने ही शुरूआती पूछताछ में इन कोड को डी-कोड किया था। ईडी ने उसे महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया था।


