रायपुर
12 लाख की ठगी, महेश्वरी ट्रेडर्स पर 420
12-Jul-2023 2:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 12 जुलाई। राजधानी के सिविल लाइन क्षेत्र से 12 लाख रूपए की ठगी का एक तजा मामला सामने आया है। जानकरी के अनुसार रायपुर के ही माहेश्वरी ट्रेडर के संचालक के खिलाफ विजेंद्र वर्मा टिकरापारा निवासी ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।
विजेंद्र वर्मा ने पुलिस को बताया कि उसने तीन महीने पहले भवन निर्माण के लिए सामान का आर्डर महेश्वरी ट्रेडर को दिया था। लेकिन समान का सप्लाई अभी तक नहीं किया गया। महेश्वरी ट्रेडर के संचालक से पूछे जाने पर कोई जवाब नहीं मिला।
इस पर धोखाधड़ी होने के शक में विजेंद्र ने सिविल लाइन थाना में महेश्वरी ट्रेडर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। सिविल लाइन पुलिस मामला दर्जन कर जांच कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


