रायपुर

आरएसएस की अभा प्रांत प्रचारक बैठक 13-15 ऊटी में
11-Jul-2023 4:00 PM
आरएसएस की अभा प्रांत प्रचारक बैठक 13-15 ऊटी में

प्रेम सिदार, नारायण, पवन साय छत्तीसगढ़ से शामिल होंगे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 जुलाई।
आरएसएस  की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक 13,14 एवं 15 जुलाई  को कोयम्बटूर के निकट ऊटी , तमिलनाडु में  हो रही है। यह वार्षिक बैठक मुख्यत: संगठनात्मक विषयों पर चर्चा के लिए होती है। इस बैठक में  सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले  के साथ सभी सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल, डॉ. मनमोहन वैद्य, सी.आर. मुकुंद, अरुण कुमार, श्री रामदत्त मुख्य रूप से सहभागी होंगे। बैठक में सभी प्रांतों के प्रांत प्रचारक तथा सह प्रांत प्रचारक एवं क्षेत्र प्रचारक व सह क्षेत्र प्रचारक के साथ सभी कार्य विभागों के अखिल भारतीय अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। छत्तीसगढ़ से इस बैठक में प्रांत प्रचारक प्रेम सिगार, सह प्रांत प्रचारक नारायण जी, भाजपा के पवन साय और  विहिप विद्या भारती जैसे संगठनों के प्रचारक भी शामिल होंगे।

बैठक में संघ के अनुसांगिक विविध संगठनों के अभा मंत्री भी शामिल होंगे।
बैठक में मुख्यत: इस वर्ष हुए संघ शिक्षा वर्गों के वृत्त व समीक्षा, संघ शताब्दी कार्यविस्तार योजना की अभी तक हुई प्रगति, शाखा स्तर के सामाजिक कार्यों का विवरण व परिवर्तन के अनुभवों का आदान-प्रदान आदि विषयों पर चर्चा होगी। बैठक में आगामी चार-पॉंच माह के कार्यक्रमों की योजना तथा वर्तमान स्थिति के संदर्भ में भी चर्चा होगी।


अन्य पोस्ट