रायपुर

बाइक सवार बदमाश, कबाड़ी से नगदी लूट कर फरार
11-Jul-2023 2:16 PM
बाइक सवार बदमाश, कबाड़ी से नगदी लूट कर फरार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 जुलाई।
तेलीबांधा इलाके में कबाड़ी का काम करने वाले एक व्यक्ति से लूट हो गई। अज्ञात बाइक सवार तीन युवकों ने उसका रास्ता रोककर नगदी 25 सौ रूपए को लूट कर फरार हो गए। 

धर्मेंद्र कुमार यादव ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह उसकी ग्राम फुण्डहर के पास कबाड़ी की दुकान है। कबाड़ी खरीदने बजरंग चौक छोकरानाला के पास गया हुआ था। वापस आते समय  एक बाइक सीजी 04 एचपी 4948 में तीन युवक सवार होकर आ गए और उसका रास्ता रोककर गाली गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर बदमाशों ने अपने पास रखा चाकू, कैची को दिखा कर धमकाने लगे और उसके जेब में रखा नगदी 25 सौ रूपए को लूट कर वहां से फरार हो गए। 

पुलिस ने लूट का मामला दर्ज किया। पूछताछ में धर्मेंद्र ने आरोपियों का नाम रमान जॉन, रमेश सोनी और दीनेश उडिया बताया। गाड़ी नम्बर के आधार पर तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। 


अन्य पोस्ट