रायपुर

दूसरे के भूखंड को अपना बता बेचने वाले ने 45 लाख ठगे
11-Jul-2023 2:15 PM
दूसरे के भूखंड को अपना बता बेचने वाले ने 45 लाख ठगे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 जुलाई।
दूसरे के भूखंड को अपना बताकर बेचने वाले ने 45 लाख रूपए की ठगी की। सिविल लाइंस पुलिस ने धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया है। 
पुलिस के मुताबिक अनुपम नगर निवासी प्रीतम सिंह खनूजा ने पांच वर्ष पहले जून-19 को इकबाल सिंह भल्ला से भूखंड खरीदने का सौदा किया था। दोनों के बीच यह सौदा छत्तीसगढ़ क्लब के सामने परवानी  बिल्डिंग में हुआ ।  इकबाल सिंह ने डगनिया पहनं-104/58 के खसरा नंबर 178/2 के भूखंड को अपना बताकर बेचने 45 लाख में सौदा किया । दरअसल यह भूखंड किसी दूसरे के हक की है। उसके बाद से प्रीतम अपनी रकम वापस मांग रहा है। इकबाल के न देने पर बीती शाम थाने मे प्रीतम ने रिपोर्ट दर्ज कराई ।
 


अन्य पोस्ट