रायपुर
मितानिनों के मानदेय में 22 सौ की वृद्धि
11-Jul-2023 2:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 11 जुलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर मितानिनों के हित में राज्य सरकार द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्रालय से सोमवार को जारी आदेश के तहत मितानिनों को पूर्व में दी जा रही प्रोत्साहन राशि के अतिरिक्त मितानिन कल्याण योजना के अंतर्गत 2200 रूपए की राशि प्रतिमाह एक अप्रैल 2023 से मानदेय में वृद्धि करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


