रायपुर

कैश बुक रीडिंग का झांसा देकर 99 हजार की ठगी
10-Jul-2023 9:27 PM
कैश बुक रीडिंग का झांसा देकर 99 हजार की ठगी

टिकरापारा का मामला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 जुलाई। क्रेडिट कार्ड में कैश बुक प्वांट रीडिंग न होने का झांसा देकर राजधानी की एक महिला से 99626 रूपए की  ठगी हो गई। आरोपी ने पचपेड़ी नाका निवासी अभिलाषा शर्मा को अपना शिकार बनाया। टिकरापारा इलाके का मामला।

 पुलिस के मुताबिक अभिलाषा शर्मा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दो सप्ताह पहले उसके मोबाइल पर 7428563085, 7906936534 नम्बर से फोन आया था। जिसमें आरोपी मोबाइल धारक ने उसके क्रेडिट कार्ड में पेमेंट का कैश बुक प्वाईंट रिडिंग न होने की बात कही। और इसे अपडेट करने का झांसा देकर दूसरे नम्बर से वाटसअप पर लिंक भेजा। जिसके बाद अभिलाषा ने उसके बातों में आकर बताए गए जानकारी दी। इसके बाद आरोपी ने कई  बार में उसके एक्सीस बैंक खाता से 99626 रूपए को अपने खाता में धोखे से  ऑनलाइन ट्रांजेक् शन कर लिया। इसकी जानकारी होने पर अभिलाषा ने थाना में ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 420 का अपराध दर्ज किया। वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ कर बताए गए मोबाइल नम्बर और ट्रांसफर किए गए क्रेडिट कार्ड खाता की जानकारी लेकर आरोपी की तलाश की जा रही है।


अन्य पोस्ट