रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 जुलाई। पहले पीएससी, फिर वन रक्षक, और फिर एसआई- सूबेदार भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के खुला सें के बाद अब 13 हजार शिक्षकों की भर्ती में भी बड़ा लोचा सामने आया है। ।
इस भर्तियों पर गहन नजर रखने वाले युवा कार्यकर्ता उज्ज्वल दीपक ने ट्वीट कर इसका खुलासा किया है। इसके मुताबिक सहायक शिक्षक भर्ती के लिए इंटरव्यू में बुलाये गये 35 अभ्यर्थियों की लिस्ट को ध्यान से पढि़ए । अब इसी इंटरव्यू के बाद हुए चयन में प्रथम स्थान पर निर्भय कुजूर और तीसरे स्थान पर पूर्णिमा सिंह हैं । क्या ऐसा संभव है की आप इंटरव्यू लिस्ट में ही नही हैं और आप परीक्षा में टॉप कर दें ? ज़रूर कोई टंकण त्रुटि होगी या फिर दूरभाष पर चर्चा कर लिस्ट बनायी गई होगी ।
सीएम को टैग कर उज्ज्वल ने कहा कि मुझे ञ्च भूपेश बघेल पर पूरा भरोसा है की उनकी सरकार एकदम ईमानदारी से भ्रष्टाचार कर रही है ।


