रायपुर
एक्टिवा, बाइक में शराब ले जा रहे दो युवक गिरफ्तार, 10 हजार की जब्त
09-Jul-2023 4:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 जुलाई। मंदिर हसौद पुलिस ने ग्राम गुजरा स्थित श्रीढ़ाबा के पास मोटर सायकल क्रमांक सीजी/04/पीबी/3726 में अवैध रूप से शराब परिवहन करते छन्नु लाल निर्मलकर पिता खोरबाहरा निर्मलकर उम्र 46 साल निवासी ग्राम धमनी को गिरफ्तार कर 70 पौवा देशी शराब कीमती लगभग 6,000/- रूपये और मोटर सायकल जप्त किया । थाना मंदिर हसौद में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।
इसी प्रकार में रांवाभाठा पास एक्टिवा वाहन क्रमांक सीजी/04/पीडी/0449 में अवैध रूप से शराब परिवहन करते रघुवीर जांगडे उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम निमोरा राखी को गिरफ्तार कर 40 पौवा देशी शराब कीमती लगभग 3,000/- रूपये एक्टिवा जप्त किया । पुलिस ने दोनों ही मामले 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे