रायपुर

राजभवन के पास हादसा, कार ने एक्टिवा को मारी ठोकर
09-Jul-2023 4:32 PM
राजभवन के पास हादसा, कार  ने एक्टिवा को मारी ठोकर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 जुलाई ।  राजभवन-घड़ी चौक रोड में हादसा हुआ है. इस हादसे में एक्टिवा सवार महिला को गंभीर चोंट आई है, जिन्हे 108 एम्बुलेंस से मेकाहारा भेजा गया है। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ प्रांरभिक केस दर्ज किया है। 

जानकारी के मुताबिक कार तेज रफ्तार होने के कारण हादसा हुआ है। एक्टिवा सवार महिला घरेलू सामान खरीदने निकली थी। जैसे ही राजभवन के पास पहुंची उसी समय लापरवाह कार चालक ने ठोकर मार दी। फि़लहाल महिला की हालत स्थिर है। केनाल रोड पर युवक-युवतियां अपनी कार और एसयुवी को बड़ी फर्राटे से दौड़ाते हैं। ऐसी स्थिति में रास्ते में किसी दुपहिया सवार या पैदल जाने वाले के आने पर वे अपना नियंत्रण खो बैठते हैं। इससे पहले भी यहां पर कई घटनाएं हो चुकी है। 


अन्य पोस्ट