रायपुर

अधेड़ के सिर व चेहरे को कुचलकर हत्या
08-Jul-2023 6:32 PM
अधेड़ के सिर व चेहरे को कुचलकर हत्या

रायपुर, 8 जुलाई। राजधानी के कौशल्या (कमल) विहार इलाके में बदमाशों ने एक अधेड़ की हत्या कर दी है। हत्या करने के बाद भारी वस्तु से अधेड़ के सिर और चेहरे को कुचला दिया।इस घटना के बाद के इलाके में सनसनी फैल गई।

मुजगहन पुलिस के मुताबिक अज्ञात मृतक की उम्र लगभग 45 से 50 साल बताई जा रही है। हत्यारा नया धमतरी रोड स्थित कमल विहार गेट के पास झाडिय़ों में हत्या कर मौके से फरार हो गया।  इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।


अन्य पोस्ट