रायपुर

एम्स रोड के डिवाइडर पर स्कूली बच्चों ने किया पौधरोपण
08-Jul-2023 6:31 PM
एम्स रोड के डिवाइडर पर स्कूली बच्चों ने किया पौधरोपण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 जुलाई। नगर निगम द्वारा सघन पौधरोपण अभियान  के अन्तर्गत आठवें दिन एम्स परिसर के सामने के मार्ग विभाजक के मध्य में शनिवार को स्कूली बच्चों ने पौधरोपण किया।

इस मौके पर जोन कमिश्नर  अरुण ध्रुव सहित सहायक अभियन्ता ईश्वर लाल टावरे, सोहन गुप्ता, उप अभियन्ता विक्रम सिंह ठाकुर की उपस्थिति में शासकीय उच्चतर मध्यमिक विद्यालय पण्डित रविशंकर शुक्ल वि. वि. परिसर और भारत माता सीनियर सेकेण्डरी स्कूल टाटीबंध के छात्र - छात्राओ ने  शिक्षक - शिक्षिकाओं के साथ मिलकर सामूहिक पौधरोपण किया. विद्यालयीन छात्र- छात्राओं ने पर्यावरण के प्रति आमजनों के मध्य जागरूकता लाने एम्स के सामने मार्ग में रैली निकालकर बैनरों के माध्यम से सुन्दर सकारात्मक सन्देश दिया।


अन्य पोस्ट