रायपुर

महंत महाविद्यालय के नए परिसर में पौधरोपण महोत्सव
08-Jul-2023 6:30 PM
महंत महाविद्यालय के नए परिसर में पौधरोपण महोत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 रायपुर, 8 जुलाई। महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय के सेजबहार स्थित नये परिसर में एनएसएस एनसीसी एवं नवसृजन के सदस्यों ने आज पौधरोपण महोत्सव किया।

 मुख्य अतिथि  सत्यनारायण शर्मा विधायक ग्रामीण ने  कहा कि यह वन संपदा केवल अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नहीं अपितु हमारे मानवीय जीवन को बचाने के लिए बहुत ही आवश्यक है। कार्यक्म के अध्यक्ष करते हुए महेंद्र अग्रवाल ने कहा कि कॉलेज के विस्तार के लिए अपनी ट्रस्ट की ओर से अतिरिक्त 2 एकड़ भूमि खेल मैदान के लिए दिया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अजय तिवारी  ने बच्चों से आह्वान किया कि सभी बच्चे एक एक पौधे को गोद लेवे एवं प्रत्येक माह में दो बार यहां आकर उन पेड़ों का जतन करें। कार्यक्रम में  स्काउट गाइड के अध्यक्ष सुरेश शुक्ला  राजू पांडे ,जे एन, अग्रवाल प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी  डॉ लक्ष्मीकांत डॉ श्वेता शर्मा एवं नवसृजन मंच के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा एवम  सदस्य  व सभी प्राध्यापक उपस्थित हुए।


अन्य पोस्ट