रायपुर
आया सावन झूम के
08-Jul-2023 6:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 8 जुलाई। नव प्रगति महिला मंडल बजाज कॉलोनी सेक्टर 2 की स्थापना के 29 वें वर्ष का आयोजन सामुदायिक भवन में किया गया। महिलाओं ने सावन की थीम पर हरे रंग से सभागार को सजाया ,और हरे रंग की शाड़ी पहन पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। लायन मधु यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम की थीम आया सावन झूम के रखा गया। जिसमें महिलाओं के लिए भजन नृत्य के साथ स्पेशल गेम का भी आयोजन किया गया। जिसमें हेमा पाण्डेय, प्रथम, विमला सिंह द्वितीय, ज्योति डिसूजा तृतीय और छाया जैन चतुर्थ स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम में उर्मिला बिड़ला, छाया बिहोने, गीता रायकवार, प्राची,चेतना, पुष्पा जैन कुसुम हबलानी किरण सेतिया सहित अन्य सदस्य शामिल हुए। सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे