रायपुर
सीएम का सरगुजा दौरा रद्द
रायपुर, 8 जुलाई। सुबह राजधानी में मौसम की खराबी के कारण सीएम भूपेश बघेल ने सरगुजा दौरा रद्द कर दिया है। जबकि सरगुजा में मौसम साफ खुला हुआ था । डिप्टी सीएम
टीएस सिंहदेव, मोहन मरकाम, मंत्री शिव डहरिया भी एयरपोर्ट से वापस लौटे। सरगुजा के बूथ चलो अभियान में अब ये सभी नेता वर्चुअल जुड़ेंगे। दौरा रद्द होने के बाद राजधानी में मीडिया से चर्चा मेंं डिप्टी सीएम सिंहदेव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के घोषणा पत्र समिति में मैंं अध्यक्ष के तौर नहीं रहूंगा। मुझे नहीं लगता कि समय उतना बचा है। पिछली बार लोगों से मिलकर काम किया था, लेकिन इस बार अब समय नहीं है। उस हिसाब से मैंने कहा है कि मैं नहीं रह पाऊंगा। हां लेकिन समिति में सदस्य के रूप में हमेशा उपलब्ध रहूंगा।
वहीं, केदार कश्यप के जय वीरू की जोड़ी वाले बयान पर सिंहदेव ने कहा कि शोले पिक्चर को रिलीज हुए बहुत साल हो गए हैं। अब नई जोड़ी है काका बाबा की है, जो ताबड़तोड़ हिट होने वाली है।


